लातेहार में वाहन जांच अभियान, शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों की हुई जांच

लातेहार में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने वाहन जांच अभियान तेज किया, डीएसपी के नेतृत्व में ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों की जांच हुई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
लातेहार: लातेहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। शनिवार की देर शाम डीएसपी मुख्यालय प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रखंड कार्यालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।
डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि रात के समय होने वाली कई सड़क दुर्घटनाओं की वजह शराब के नशे में वाहन चलाना है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों की जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।