रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएसआईआर) के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरणों में सुधार के लिए नागरिकों का रुझान लगातार देखने को मिल रहा है। इसके तहत अब तक राज्य भर में कुल 7,75,527 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, झारखंड में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

31 अक्टूबर तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति और आवेदन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने या किसी प्रकार के विवरण में संशोधन कराने के लिए नागरिक 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम में सुधार या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरना अनिवार्य होता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के कार्यालय से जारी एससआईआर बुलेटिन के अनुसार, विभिन्न फॉर्मों के डिजिटाइजेशन की स्थिति इस प्रकार है-
फॉर्म-6 (नए नाम जोड़ने हेतु): इसके तहत अब तक 5,10,221 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 10 अक्टूबर को एक ही दिन में 12,571 नए आवेदन डिजिटाइज किए गए। (हालांकि, 10 अक्टूबर को इस श्रेणी में कोई नया आवेदन डिजिटाइज नहीं हुआ था।)
फॉर्म-8 (विवरण सुधार और स्थानांतरण): इसके तहत कुल 5,184 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं।
फॉर्म-7 (नाम हटाने हेतु): इसके माध्यम से 541 आवेदन डिजिटाइज हुए हैं।
प्रवासी भारतीय मतदाता: प्रवासी भारतीय मतदाताओं के पंजीकरण के लिए आने वाले फॉर्म-6 के तहत अब तक कुल 117 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं।


