भारत की युवा खिलाड़ी अतिका मीर कार्ट रिपब्लिक से जुड़ी

भारत की 11 वर्षीय रेसिंग प्रतिभा अतिका मीर को दिग्गज डिनो चिएसा की कार्ट रिपब्लिक टीम ने अनुबंधित किया। इससे उनके फॉर्मूला वन तक पहुंचने की उम्मीदें बढ़ीं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिंगापुर: भारतीय रेसिंग सनसनी अतिका मीर को एफवन ड्राइवरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्ट रिपब्लिक (केआर) टीम ने अनुबंधित किया है। यह इटली के दिग्गज डिनो चिएसा की टीम है, जिन्होंने लुई हैमिल्टन सहित कई फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन के करियर को आगे बढ़ाने में मदद की है। भारत की 11 वर्षीय रेसर अतिका ने यूरोप में कई कार्टिंग सीरीज में अपने प्रदर्शन से चिएसा को प्रभावित किया और उन्होंने अब सत्र के बीच केआर से जुड़ने का फैसला किया है।

केआर और चिएसा के साथ काम कर चुके फॉर्मूला वन ड्राइवरों की लंबी सूची में मौजूदा विश्व चैंपियन लैंडो नॉरिस, जॉर्ज रसेल, ऑस्कर पियास्त्री, वर्तमान चैंपियनशिप में सबसे आगे चल रहे किमी एंटोनेली और अरविद लिंडब्लाड सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। अतिका ने कहा, ‘‘केआर से जुड़कर और एक नए अध्याय की शुरुआत करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं टीम के साथ काम करने, जितना हो सके सीखने और खुद को एक बेहतर ड्राइवर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।