मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में दातुन, पानी और भोजन परोसने की रस्म निभायी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा स्थित अपने पैतृक गांव में मां रूपी सोरेन के श्राद्ध के सातवें दिन दातुन, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म श्रद्धापूर्वक निभाई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नेमरा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी ने बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में माता दिवंगत रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म संस्कार के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुरूप दातुन, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस भावुक क्षण में परिवार के सदस्य और ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।