लातेहार में उग्रवादियों ने मुंशी की गोली मारकर की हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के निकट उग्रवादियों ने शुक्रवार की रात विष्णु देव सिंह (32) की हत्या गोली मारकर कर दी। मृतक लातेहार के कोने गांव का रहने वाला था।

वर्तमान में वह धरधरी नदी पर बन रहे पुल निर्माण में मुंशी के रूप में काम करता था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात विष्णु देव सिंह पुल निर्माण के संवेदक विजय प्रसाद को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास में छोड़ने मोटरसाइकिल से आया था।

लातेहार से वापस कोने गांव लौटने के क्रम में बरेनी गांव के निकट घात लगा कर बैठे उग्रवादियों ने विष्णु देव सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

विष्णु देव सिंह के शरीर पर लगभग 6 गोलियां लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी घटनास्थल से फरार हो गए।

बाद में घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

पूरे घटना के संबंध में मृतक का भाई बिरजू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही पुल निर्माण में लेवी को लेकर उग्रवादियों से विष्णु देव सिंह की कहासुनी हुई थी।

अनुमान लगाया जा रहा है कि लेवी को लेकर ही उग्रवादियों ने उसकी हत्या की है। वह इस संबंध में पुलिस के पदाधिकारी जांच के बाद हैं कुछ कहने की बात कह रहे हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह लातेहार सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले और पूरी घटना की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए वे अधिकारियों के साथ-साथ सरकार से भी वार्ता करेंगे।

Share This Article