मुड़मा जतरा को लेकर प्रशासन अलर्ट! 27-28 अक्टूबर को सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक खास इंतजाम

ऐतिहासिक मुड़मा जतरा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 27-28 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में सुरक्षा, ट्रैफिक और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: झारखंड के ऐतिहासिक मुड़मा जतरा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जतरा को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने के लिए गुरुवार को मुड़मा पड़हा भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, ट्रैफिक, पेयजल और स्वच्छता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

CCTV से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस वर्ष भी मुड़मा जतरा भव्य तरीके से आयोजित होगा। वहीं, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि प्रमुख चौक-चौराहों और जतरा स्थल पर पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ प्रबंधन, पेट्रोलिंग और CCTV से निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

70 लाख रुपये की राशि बढ़ाने की पहल

बैठक में जतरा के आयोजन के लिए मिलने वाली 70 लाख रुपये की राशि बढ़ाने का मुद्दा भी उठा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस संबंध में जतरा समिति के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर पहल करने की बात कही।

इसके अलावा सड़कों की मरम्मत, पेयजल सुविधाओं, अस्थायी शौचालय और साफ-सफाई पर जोर दिया गया। जतरा क्षेत्र में शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की बात भी कही गई।

धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने मुड़मा जतरा को झारखंड की संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक बताया। इस आयोजन में झारखंड के साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।