त्योहार में महानगरों से झारखंड का हवाई किराया आसमान पर, जानें कितना बढ़ा

दीवाली से पहले झारखंड आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से रांची की फ्लाइट का किराया तीन से छह गुना तक पहुंचा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्योहार के इस सीजन में महानगरों से झारखंड आने वाले लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं, क्योंकि ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण अब लोगों को हवाई यात्रा के लिए तीन से छह गुना तक अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद और नई दिल्ली से रांची आने वाली विमानों के किराए में भारी उछाल आया है, जिससे देश के दक्षिणी इलाकों से रांची आने वाली सीमित ट्रेनों के कारण ट्रेनों में भी भारी भीड़ और नो-रूम के हालात बने हुए हैं।

दीवाली पर्व से ठीक एक दिन पहले यानी सात नवंबर को बेंगलुरु से रांची आने वाले इंडिगो विमान का किराया बढ़कर 30,999 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यही किराया 8,609 रुपये होता है। इसी तरह मुंबई से रांची का किराया 26,692 रुपये, दिल्ली से रांची का 20,968 रुपये, हैदराबाद से रांची का 19,692 रुपये, चेन्नई से रांची का 16,733 रुपये, अहमदाबाद से रांची का 21,734 रुपये और कोलकाता से रांची का किराया 6,685 रुपये तक हो गया है।

आम दिनों में महानगरों से रांची का सामान्य किराया 7,000 से 8,500 रुपये के बीच रहता है, लेकिन त्योहारों के दौरान यात्रियों की अचानक बढ़ी संख्या और विमानों की संख्या सीमित होने के कारण एयरलाइंस के किराए में यह भारी बढ़ोतरी हुई है। विशेष तौर पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच रांची आने वाले विमानों में अधिकांश सीटें फुल चल रही हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।