झारखंड के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand weather update राजधानी में शनिवार को दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

इससे पहले शहर का न्यूनमत तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान गिरने से उमस कम हुई है और मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 से 18 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। 17 मार्च से अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ जिलों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट देवघर, दुमका, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गयी है।

इससे पहले ऑरेंज अलर्ट को लेकर एक अलग चेतावनी जारी की गयी थी, जिसमें रांची के अलावा गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़ , बोकारो और गिरिडीह जिले के कुछ भागों में भी मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी।

इस चेतावनी के अनुरूप रांची समेत अन्य इलाकों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई।

रांची में शुक्रवार की दोपहर बाद से मौसम में तेजी से बदलाव शुरू हुआ। दोपहर बाद कहीं तेज, कहीं हल्की बारिश हुई। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी रही।

Share This Article