चाईबासा के विजय सुुंडी ने तीरंदाजी में स्वर्ण और लोहरदगा की संजना ने बैडमिंटन में जीता कांस्य

जापान में चल रहे पैरा एशियाई खेलों में झारखंड के विजय सुंडी ने तीरंदाजी में स्वर्ण और संजना कुमारी ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जापान के आइची-नागोया में चल रहे पांचवें पैरा एशियाई खेलों में झारखंड के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर राज्य और देश का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

तीरंदाजी की पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह और चाईबासा के विजय सुंडी की जोड़ी ने चीन की जोड़ी को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत में पश्चिमी सिंहभूम के पैरा तीरंदाज विजय सुंडी की अहम भूमिका रही। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया और फाइनल में चीन को मात दी। विजय सुंडी ने लगातार चौथी बार अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

लोहरदगा के शास्त्री नगर ढोढा टोली की रहने वाली संजना कुमारी ने पैरा बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल एसएल-3 वर्ग में कांस्य पदक जीता है। पहली बार एशियाई गेम्स में हिस्सा ले रही संजना को सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की शिनो से 21-7, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।