बिहार में मकान में रखे पटाखों में विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

बिहार के सिवान में मकान में रखे पटाखों में विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस घायलों की तलाश में जुटी है।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिवान: बिहार के सिवान जिले में एक मकान में रखे पटाखों में विस्फोट होने के कारण मरने वालों की संख्या दो और लोगों की मौत के बाद बढ़कर पांच हो गई है, मरने वालों में दो नाबालिग हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भारत सोनी ने कहा, “इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। फिलहाल कोई भी घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों को मामूली चोट आई थीं, लेकिन उन्होंने पुलिस या संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी नहीं दी है। हम घटना में घायल हुए किसी भी व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।