वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: गंगा के ऊपर राफेल, सुखोई और तेजस ने दिखाए हवाई करतब, पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के दौरान राफेल, सुखोई और तेजस ने गंगा के ऊपर शानदार करतब दिखाए। पीएम मोदी का लोगों ने भव्य स्वागत किया।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान रविवार को काशी में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई और तेजस समेत लड़ाकू विमानों ने गंगा के ऊपर शानदार हवाई करतब दिखाए। इस आयोजन को देखने के लिए गंगा के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। वहीं, नमो घाट जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी के काफिले पर बरसाए फूल, लगे ‘हर-हर महादेव’ के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो घाट की ओर रवाना होने के दौरान वाराणसी में जगह-जगह लोगों की भीड़ नजर आई। वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के आगे कज्जाकपुरा से नमो घाट की ओर बढ़ते उनके काफिले को देखकर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं और ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। एयर शो को लेकर शहर में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था।

एयर शो से पहले महिला कर्मचारियों से मिले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह करीब 10:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां गए, जहां उन्होंने अरविंद मिल की नई यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने यूनिट में काम करने वाली 40 महिला कर्मचारियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। यहां से वह भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होने के लिए नमो घाट पहुंचे। प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया।

गंगा के ऊपर राफेल, सुखोई और तेजस का शानदार प्रदर्शन

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।