बेरहामपुर: ओडिशा के गंजाम जिले में ऋषिकुल्या नदी की तलहटी से कथित तौर पर अवैध रेत खनन में शामिल होने के आरोप में 11 ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को बेलागुंठा थाना क्षेत्र के सुरमणि इलाके में रेत से लदे सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।



