अदाणी एंटरप्राइजेज का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत घटा

अदाणी एंटरप्राइजेज का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत घटकर 1,492 करोड़ रुपये रहा, जबकि परिचालन आय और ईबीआईटीडीए में मजबूत वृद्धि दर्ज हुई।

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत घटकर 1,492 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,304 करोड़ रुपये था। उस समय कंपनी ने 3,583 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ दर्ज किया था, जो मुख्य रूप से एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस में अपनी बची हुई हिस्सेदारी बेचने से हुआ था। कंपनी के बयान के अनुसार, हालांकि परिचालन प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। कुल आय 74 प्रतिशत बढ़कर 38,023 करोड़ रुपये हो गई, कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 62 प्रतिशत बढ़कर 6,316 करोड़ रुपये रही।

पहली छमाही में कंपनी के मालिकों को मिलने वाला लाभ 92 प्रतिशत घटकर 332 करोड़ रुपये रह गया। इसकी वजह पहली तिमाही में अमेरिका के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय के साथ 27.5 करोड़ डॉलर के समझौते के लिए 2,644 करोड़ रुपये का खर्च दर्ज करना था। सौर और पवन ऊर्जा विनिर्माण कारोबार अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज की कर पूर्व आय सात प्रतिशत घटकर 1,094 करोड़ रुपये रह गई। हालांकि, मॉड्यूल की बिक्री 35 प्रतिशत बढ़कर 1,478 मेगावाट हो गई। कंपनी ने सितंबर में 4.3 गीगावाट क्षमता वाली मॉड्यूल उत्पादन लाइन शुरू की, जिससे उसकी कुल क्षमता बढ़कर 10 गीगावाट हो गई। डेटा सेंटर इकाई ने नवी मुंबई में 240 मेगावाट क्षमता का हाइपरस्केल ऑर्डर हासिल किया। इससे अनुबंधित क्षमता बढ़कर 1.2 गीगावाट से अधिक हो गई।

कंपनी के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बयान में कहा कि कंपनी आगे मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए ‘‘पहले से कहीं बेहतर स्थिति में है और उसे भारत के भविष्य पर पूरा भरोसा है।’’ उन्होंने अत्यधिक उतार-चढ़ाव के बीच समूह का समर्थन करने की निवेशकों की इच्छा का भी उल्लेख किया। अदाणी ने कहा, ‘‘हम ऐसे दौर में रह रहे हैं, जहां बदलाव इतनी तेजी से हो रहे हैं कि हमारी महत्वाकांक्षाओं का दायरा लगातार बढ़ना चाहिए।’’ शिक्षकों ने बताया कि हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं और तत्कालीन कुलपति सहित विभिन्न शिक्षकों पर हुए हमलों के बाद वर्ष 2006 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ को भंग कर दिया गया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।