थाने के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी तो भड़के DIG किशोर कौशल, पुलिस अधिकारियों को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम!

पलामू के सतबरवा थाने में रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिलने पर डीआईजी किशोर कौशल ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर डीआईजी किशोर कौशल ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को सतबरवा थाना के निरीक्षण के दौरान कई रजिस्टर और सरकारी अभिलेख अपडेट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीआईजी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाने में दर्ज कांडों से जुड़े दस्तावेज, गिरफ्तारी और जब्ती के रिकॉर्ड, दैनिक गतिविधियों के रजिस्टर और लंबित मामलों के अनुसंधान की स्थिति की जांच की। इस दौरान कई जरूरी रिकॉर्ड अपडेट नहीं पाए गए। इस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

एक सप्ताह में सुधार का निर्देश

डीआईजी किशोर कौशल ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेखों और रजिस्टरों को अपडेट किया जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने और पुलिसिंग में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, तय समयसीमा में सुधार नहीं होने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अब देखना होगा कि डीआईजी के अल्टीमेटम के बाद सतबरवा थाना की कार्यप्रणाली में कितना सुधार होता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।