संगठन और समाजसेवा में आरके सिन्हा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने संगठन, समाजसेवा और रोजगार सृजन में उनके योगदान को हमेशा यादगार बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आर.के. सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उनके सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा सहित परिजनों से मिलकर संवेदना जतायी। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि संगठन और समाजसेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने एक बड़ी आबादी को रोजगार से जोड़ा और उन्हें आर्थिक रुप से सबल बनाया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।