कोलकाता: सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शनिवार को यहां कहा कि सदी पुराने कलकत्ता शेयर बाजार (सीएसई) को दोबारा शुरू करने का फैसला कारोबार की पर्याप्त मात्रा, एक टिकाऊ कारोबारी मॉडल और प्रौद्योगिकी में भारी निवेश करने की क्षमता पर निर्भर करेगा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने शेयर बाजार को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इस बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए पांडेय ने कहा कि मौजूदा विनियामक ढांचा नए शेयर बाजार की संभावना से इनकार नहीं करता है, लेकिन ऐसे किसी भी प्रस्ताव को निर्धारित व्यवस्था और पूंजी आवश्यकताओं संबंधी निर्देशों को पूरा करना होगा।



