हजारीबाग में बड़ी वारदात! चार गाड़ियों में पहुंचे अपराधियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर का किया अपहरण

हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र स्थित तापीन साउथ में देर रात चार वाहनों से पहुंचे अपराधियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर का अपहरण कर लिया। पुलिस के सामने चुनौती बढ़ी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। चरही थाना क्षेत्र के तापीन साउथ में देर रात आउटसोर्सिंग कंपनी के एक मैनेजर का अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी चार वाहनों में सवार होकर पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने मौके पर पहुंचते ही कंपनी के मैनेजर को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें लेकर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल अपहरण के पीछे की वजह, अपराधियों की पहचान और अपहृत मैनेजर के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।