Palamu news: घटना पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र की है। 31 अक्टूबर को पीड़िता ग्राम लकड़ाही से हुसैनाबाद जा रही थी, तभी रास्ते में टोटो पर सवार तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस हरकत में आई। एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—सुधोध दीक्षित, मुकेश दीक्षित और अभय दीक्षित को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो टोटो और तीन मोबाइल भी जब्त आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


