Ranchi में पटाखा दुकानदारों की परेशानी दूर, जानिए कहां मिलेगी दुकान लगाने की अनुमति

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi में पटाखा दुकानदारों की परेशानी दूर, जानिए कहां मिलेगी दुकान लगाने की अनुमति
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची में पटाखा विक्रेताओं को बड़ी राहत मिली है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में पिछले दो दिनों से चल रहा विवाद आज आखिरकार समाप्त हो गया। बता दें, जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की ओर से स्टेडियम परिसर में दिवाली पर पटाखे की दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगा दी गई थी।

निर्धारित स्थलों पर पटाखा बिक्री की मिली अनुमति

Ranchi News: लेकिन, आज सांसद महुआ माजी के हस्तक्षेप से जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की टीमों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में सहमति के साथ हर साल की तरह निर्धारित स्थलों पर पटाखा बिक्री की अनुमति दे दी गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पूर्व में जारी निषेधाज्ञा में संशोधन कर दिया है। अब जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त दुकानदार जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में अपनी दुकानें लगा सकेंगे।

बिना Permission किसी को भी दुकान लगाने की छूट नहीं

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि, सभी दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। बिना Permission किसी को भी दुकान लगाने की छूट नहीं दी गई है। इस बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, एडीएम धनंजय और रांची सदर के अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडेय मौजूद रहें।

Ranchi News: राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने किया हस्तक्षेप

दरअसल, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पटाखा दुकानों पर रोक के बाद दुकानदारों ने राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी को फोन कर पूरी बात बताई और जिसके बाद सांसद ने उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला। और दुकानदारों को स्टेडियम परिसर में दुकान लगाने की अनुमति दे दी गई।

 

Share This Article