राहुल गांधी की रैली को डॉ. इरफान अंसारी ने बताया ऐतिहासिक, बोले- ‘वोट चोर गद्दी छोड़, जनेश कुमार इस्तीफा दो’

राहुल गांधी की दिल्ली रैली को मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया ऐतिहासिक। 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे के साथ भाजपा पर बोला हमला।

Razi Ahmad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस नेता एवं झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल्ली में आयोजित राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि रैली में 10 लाख से अधिक लोग पहुंचे और जनता ने वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के सामने ऐतिहासिक ऐलान किया है। उन्होंने ‘जनेश कुमार हटाओ, वोट चोरी बंद कराओ और भाजपा से मुक्ति दिलाओ’ का नारा दिया।

अंसारी के मुताबिक, रैली के दौरान पूरी दिल्ली में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और जनता की निगाहें मैदान पर टिकी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता रैली की खूबियां गिनाने के बजाय उसकी कमियां निकालने में व्यस्त थे, जबकि जनता का जनसैलाब उनके सामने था।

उन्होंने इस जनसभा की तुलना आजादी की लड़ाई से करते हुए कहा कि जिस तरह अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के लिए भीड़ उमड़ी थी, उसी तरह आज रामलीला मैदान में जुटी भीड़ इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।

डॉ. इरफान अंसारी ने आगे कहा कि भाजपा को अब डर सताने लगा है। जनता की ताकत ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब वोट चोरी नहीं चलेगी और देश की जनता अपने अधिकारों के लिए लड़ेगी।

उन्होंने इस लड़ाई में शामिल सभी लोगों को बधाई और धन्यवाद दिया। साथ ही झारखंड से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का विशेष आभार जताया।

अंत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड़, जनेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र बचाओ और देश बचाओ’ का नारा भी दोहराया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।