Breaking News: झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज यानी 2 नवंबर को राष्ट्रपति Draupadi Murmu राजधानी रांची पहुंचेंगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति Draupadi Murmu विशेष विमान से पश्चिम बंगाल से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वह रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से ओडिशा के राय रंगपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। बता दें, राय रंगपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गृह क्षेत्र है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्य सरकार को आधिकारिक सूचना दे दी गई है।



