आतंकवाद के आरोप में बोलीविया की पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ला पाज: बोलीविया की पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन एनेज को नवंबर, 2019 की घटनाओं में उनकी भूमिका के कारण आतंकवाद, देशद्रोह और साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उनकी भूमिका के कारण तत्कालीन राष्ट्रपति इवो मोरालेस को इस्तीफा देना पड़ा था। मंत्री कार्लोस एडुआडरे डेल कैस्टिलो ने शनिवार को ट्वीट किया, मैं बोलीविया के लोगों को सूचित करता हूं कि जीनिन एनेज को पकड़ लिया गया है और इस समय वह पुलिस के हाथों में है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने शुक्रवार को अनेज और उनके पांच पूर्व सहयोगियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

त्रिनिदाद के उत्तरी शहर के टेलीविजन फुटेज से पता चला कि पुलिस अधिकारियों और दो अभियोजकों ने अनेज के निवास पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व सैन्य कमांडरों विलियम्स कलिमन और सर्जियो ओरेलाना और पूर्व पुलिस कमांडर यूरी कैल्डरन के लिए गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि अक्टूबर के आम चुनावों को लेकर उपजे विवादों के बाद नवंबर 2019 में मोरालेस ने कार्यालय छोड़ने के लिए सहमति व्यक्त की थी।

इसके बाद देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए जो कई सप्ताह तक चले। इस दौरान कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 700 से अधिक अन्य घायल हो गए।

अनेज ने 2019 से 2020 तक अंतरिम आधार पर बोलीविया के 66वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। लिडिया ग्यूइलर तेजाडा के बाद वह बोलीविया की दूसरी महिला राष्ट्रपति थीं।

Share This Article