दिल्ली के आजादपुर में एक दुकान में लगी आग

दिल्ली के न्यू आजादपुर इलाके में शुक्रवार सुबह दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग ने 12 गाड़ियां मौके पर भेजीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू आजादपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने मौके पर दमकल की कई गाड़ियां भेजीं। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 8:40 बजे गीता बाल भवन स्कूल के पास शांतिपुर मोहल्ले की एक दुकान से मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की कुल 12 गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।