रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मिले YBN विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष रामजी यादव

वाईबीएन विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष रामजी यादव ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर देश की राजनीतिक परिस्थितियों, एसआईआर, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर सार्थक चर्चा की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : वाइबीएन यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष रामजी यादव और अधिवक्ता भास्कर कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की।
इस दौरान देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, विपक्ष की ओर से अराजकता का माहौल बनाने के प्रयासों तथा SIR को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रांतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। इसके साथ ही लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्रहित के विषयों पर उनके साथ विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। सकारात्मक संवाद और राष्ट्रहित के प्रति साझा प्रतिबद्धता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।

Share This Article