रांची-टाटा रोड पर बाइक सवार दो युवकों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची-टाटा रोड पर चांडिल थाना क्षेत्र चिलगू में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जमशेदपुर के मानगो के निवासी थे।

घटना शनिवार देर रात की है। चांडिल थाना प्रभारी सनोज कुमार ने बताया दुर्घटना कैसे हुई यह पता नही चल पाया है, लेकिन किसी अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल हो गए थे।

एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल घायलों को भिजवाया गया था। अस्पताल में एजाज खान उर्फ सद्दाम की मौत हो गई जबकि उसके एक रिश्तेदार को टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया यहां रविवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।

इधर, एजाज खान की मां ने बताया कि बेटे ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही बेटा पत्नी को लेकर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में रहने लगा था।

बाद में बेटे को बहू ने छोड़ दिया था। हादसे की जानकारी रविवार सुबह मिलने पर वह एमजीएम अस्पताल पहुंची। वह बर्मामाइंस कैरेज कालोनी में रहती है।

पुत्र अपने साढू के साथ चांडिल गया था। मामले की पूरी जानकारी नहीं है।

Share This Article