रांची : दीपावली के अवसर पर रांची पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए शांति समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। कोतवाली थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने वाले सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई भेंटकर सम्मान दिया गया।शांति समिति के सदस्य विभिन्न त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और महत्वपूर्ण अवसरों पर पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। रांची पुलिस की इस पहल से सदस्यों का मनोबल बढ़ा है। सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सम्मान से समाज के अन्य लोग भी पुलिस प्रशासन के साथ जुड़कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित होंगे।यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और बेहतर समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।



