पटना : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को पटना में छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ की आहट के साथ ही पूरा वातावरण भक्तिमय होने लगा है। छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोकजीवन की आत्मा है। लाखों श्रद्धालु माताएं-बहनें पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करती हैं। उम्मीद है कि हर कोई पूरी श्रद्धा और सुकून के साथ इस महापर्व को मना सके। छठी मैया सबका कल्याण करें।



