देवघर में 22 नवंबर से शुरू होगा पोलियो अभियान, क्या आपके घर में भी है 5 साल से छोटा बच्चा? जान लें जरूरी तारीख!

देवघर जिले में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deoghar news: देवघर जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि अभियान के पहले दिन यानी बूथ डे पर ही 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य पूरा किया जाए।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और नगर निगम को आपसी तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में डीडीसी ने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में संक्रमण के मामले सामने आने के कारण खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को समय पर बैठक कर अभियान की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

वहीं, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि 22 से 24 नवंबर के बीच अपने पांच साल तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।