हजारीबाग प्रेस क्लब में दस्तावेजों की जांच करने पहुंचे नगर आयुक्त, अध्यक्ष मुरारी सिंह से हुई तीखी बहस

हजारीबाग प्रेस क्लब में दस्तावेजों की जांच को लेकर नगर आयुक्त और अध्यक्ष मुरारी सिंह के बीच तीखी बहस हुई। अध्यक्ष ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त प्रेस क्लब भवन से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह और नगर आयुक्त के बीच तीखी बहस हो गई। घटना के बाद मामला और गरमा गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुरारी सिंह के अनुसार, पत्रकारों ने नगर निगम की ओर से करीब 9 लाख रुपये का काम पहले ही कराए जाने और इसके बाद टेंडर जारी किए जाने से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। बताया जा रहा है कि इसी खबर से नाराज होकर नगर आयुक्त बिना पूर्व नोटिस प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचे और भवन से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने लगे।

मुरारी सिंह ने आरोप लगाया कि इस दौरान नगर आयुक्त और उनके साथ पहुंचे सरकारी अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना से नाराज प्रेस क्लब अध्यक्ष ने संबंधित थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। घटना के बाद पत्रकारों के बीच भी नाराजगी देखी जा रही है। अब इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और प्रशासन का पक्ष सामने आने का इंतजार है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।