इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों को सुलभ बनाने के लिए टाटा मोटर्स की टर्नो से साझेदारी

टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक छोटे वाणिज्यिक वाहनों और पिकअप ग्राहकों को आसान फाइनेंस सुविधा देने के लिए टर्नो से साझेदारी की है। ग्राहकों को 25 प्रतिशत पुनर्खरीद गारंटी मिलेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिकअप (ई-एससीवीपीयू) ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक वित्तपोषण योजनाएं उपलब्ध कराने के लिए बैटरी समाधान से जुड़ी कंपनी फिनजो ईवी सॉल्यूशंस (टर्नो) के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत टाटा मोटर्स के ग्राहकों को तेजी से ऋण वितरण, भुगतान की मजबूत योजनाओं और 25 प्रतिशत की सुनिश्चित पुनर्खरीद गारंटी का लाभ मिलेगा।

टाटा मोटर्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख (एससीवीपीयू) पिनाकी हलदर ने कहा, ‘‘टर्नो के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को वाहन के स्वामित्व से जुड़े हर चरण में सहायता देकर हमारे इलेक्ट्रिक वाहन परिवेश को मजबूत करती है। वित्तपोषण की बाधाएं दूर करके और वाहन के दीर्घकालिक पुनर्विक्रय मूल्य की सुरक्षा सुनिश्चित करके हम देशभर के ग्राहकों को अधिक भरोसे के साथ शून्य उत्सर्जन वाले परिवहन साधनों को अपनाने में मदद कर रहे हैं।’’ टर्नो के निदेशक वरुण नायर ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों का चलन बढ़ने के साथ ग्राहकों को वाहन के पूरे जीवनचक्र में उसके मूल्य को लेकर अधिक स्पष्टता और भरोसे की जरूरत है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।