झारखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

झारखंड सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 भारतीय वन सेवा अधिकारियों का तबादला किया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय वन सेवा के कुल 39 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है। इसके साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। जारी अधिसूचना के तहत 1994 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी राजकुमार वाजपेयी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें पलामू, हजारीबाग, रांची और दुमका के निदेशक, प्रसार वानिकी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं, 1995 बैच के अधिकारी जब्बर सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैंपा, रांची बनाया गया है। इससे पहले वह बिरसा जैविक उद्यान, रांची के निदेशक के पद पर कार्यरत थे। कर्मा जिंपा भुटिया को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास, रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह 1999 बैच के सिद्धार्थ त्रिपाठी को झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एफडीए, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। एसआर नटेश को मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में उनके पास मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी, रांची के साथ-साथ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के निदेशक की जिम्मेदारी भी है। इसके अलावा आर. थंगा पांडेयन को महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पीआर नायडू को प्रोन्नति देते हुए क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अधिसूचना में डॉ. वी. बासकरन, ममता प्रियदर्शी, सबा आलम अंसारी, अभिषेक कुमार, प्रवेश अग्रवाल, कुमार आशीष, विजय शंकर दुबे, सौरभ चंद्रा, विनय कांत मिश्रा, विकास कुमार उज्ज्वल, सत्यम कुमार, अविरुप सिन्हा, आदित्य नारायण, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार, सौमित्र शुक्ला, विकास पालीवाल, राहुल कुमार, अजिंक्य देवीदास बनकर, सात्विक, अहमद बेलाल अनवर, राहुल मीणा, अंशुमान, एबिन बेनी अब्राहम, शिंदे संदीप कारभारी, पुष्कर काले, आदर्श शरण, अनुराधा मिश्रा, मोहित कुमार बंसल, नवनीत बीआर और श्वेताब सुमन समेत अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सरकार के इस फैसले को वन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।