बचपन के क्रश के चक्कर में घर से भाग गए थे दिलजीत दोसांझ, साथ ले गए थे दो केले और साइकिल

दिलजीत दोसांझ ने पॉडकास्ट में अपने बचपन का दिलचस्प किस्सा साझा किया। आठ साल की उम्र में स्कूल की लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया और डरकर घर से भाग गए।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ आज भले ही दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन उनके बचपन की एक शरारत का किस्सा इन दिनों चर्चा में है। दिलजीत ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि जब वह महज आठ साल के थे तो स्कूल की एक लड़की के प्यार में पड़कर उन्होंने उसे शादी का प्रस्ताव दे दिया था। बात टीचर तक पहुंच गई और जब उन्हें पता चला कि स्कूल में उनके माता-पिता को बुलाया गया है तो वह डर के मारे घर से भाग गए। इस दौरान वह अपने साथ दो केले, फ्रिज में रखे कुछ फल और अपनी साइकिल भी ले गए थे।

सीनियर छात्रों ने पूछा था किसे पसंद करते हो

दिलजीत ने बताया कि स्कूल में कुछ सीनियर छात्रों ने उनसे पूछा था कि उन्हें कौन सी लड़की पसंद है। उन्होंने एक लड़की की ओर इशारा कर दिया। इस पर सीनियर छात्रों ने मजाक में कह दिया कि अब उन्हें उसी लड़की से शादी करनी पड़ेगी। दिलजीत ने भी उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए लड़की के पास जाकर कह दिया कि वह उसे पसंद करते हैं और दोनों की शादी होगी, लेकिन उनका यह मासूम प्रस्ताव मुसीबत बन गया। लड़की ने जाकर इसकी शिकायत टीचर से कर दी। इसके बाद दिलजीत को बताया गया कि स्कूल में उनके माता-पिता को बुलाया गया है। यह सुनकर वह घबरा गए। उन्होंने पॉडकास्ट में उस समय की मनोदशा याद करते हुए कहा, ”अब दुनिया खत्म, अब तो गया। अब मैं गया।”

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।