रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट की अगली बैठक 18 नवंबर को होगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे रांची स्थित झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नीतिगत मुद्दों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही, कुछ प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की भी संभावना है।



