ट्रेनिंग पूरी नहीं की तो होगी कार्रवाई! झारखंड के 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों को 6 दिसंबर तक की मोहलत

झारखंड के 30,715 सरकारी शिक्षकों को छह दिसंबर तक 50 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। धनबाद सबसे पीछे है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 30,715 शिक्षकों के पास प्रशिक्षण पूरा करने के लिए अब 6 दिसंबर तक का ही समय बचा है। तय समय सीमा तक प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। प्रशिक्षण के मामले में धनबाद जिले की स्थिति सबसे खराब है। यहां अब तक 53 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण नहीं लिया है। वहीं, कोडरमा, खूंटी, गढ़वा और साहिबगंज में भी 31 से 36 फीसदी शिक्षक अब तक प्रशिक्षण से दूर हैं। दूसरी ओर, बोकारो, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और लोहरदगा ऐसे जिले हैं, जहां 80 से 84 फीसदी शिक्षक अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं।

90 दिनों के भीतर प्रशिक्षण पूरा करना था अनिवार्य

राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए अपने पेशेवर विकास के तहत प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 90 दिनों की समय सीमा तय की गई थी। इस अवधि में प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, 90 दिनों की समय सीमा पूरी होने के बावजूद कई शिक्षक अब तक अपना प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे शिक्षकों को एक और मौका दिया गया है। इसके तहत 17 नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रशिक्षण पूरा करने की प्रक्रिया चलेगी।

6 दिसंबर है आखिरी तारीख

पहली से 12वीं तक के शिक्षकों को 90 दिनों के भीतर 50 घंटे का ऑनलाइन सतत पेशेवर विकास (CPD) प्रशिक्षण पूरा करना था। लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी कई शिक्षकों का प्रशिक्षण अधूरा है। कुछ शिक्षकों ने तो अब तक प्रशिक्षण शुरू भी नहीं किया है। ऐसे सभी शिक्षक 17 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच अपना प्रशिक्षण पूरा कर सकते हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय तक प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।