

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से दस्तावेज सत्यापन की प्रगति और अपनायी जा रही प्रक्रिया की जानकारी ली।
दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच के निर्देश
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेखों की समुचित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि बहाली प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।
अभ्यर्थियों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। साथ ही दस्तावेज सत्यापन का कार्य व्यवस्थित और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा।
जिला प्रशासन की ओर से होमगार्ड बहाली की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।


