Palamu News: अस्पतालों के होर्डिंग-बैनर से हटेंगी डॉक्टरों की तस्वीरें, स्वास्थ्य विभाग ने शाम 6 बजे तक दिया अल्टीमेटम

News Aroma Desk
2 Min Read
Palamu News: अस्पतालों के होर्डिंग-बैनर से हटेंगी डॉक्टरों की तस्वीरें, स्वास्थ्य विभाग ने शाम 6 बजे तक दिया अल्टीमेटम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News: पलामू में निजी और सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों के प्रचार-प्रसार को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त नजर आ रहा है। पलामू के सिविल सर्जन कार्यालय ने गुरुवार को अति आवश्यक और अंतिम सूचना जारी करते हुए आज शाम 6 बजे तक होर्डिंग, पोस्टर और प्रचार के माध्यमों से डॉक्टरों की तस्वीरें हटाने का निर्देश दिया है।

MCI के निर्देश का हवाला देकर जारी हुआ आदेश

सिविल सर्जन कार्यालय ने जारी सूचना में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के 15 नवंबर 2026 के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक के होर्डिंग, बैनर या सूचना पट्ट पर डॉक्टरों के व्यक्तिगत चित्र छपाना सरासर नियमों का उल्लंघन करना है। विभाग के अनुसार, इस संबंध में पहले भी सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक इन निर्देशों का पालन नहीं हुआ है।

आज शाम तक अल्टीमेटम, फिर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि गुरुवार शाम 6 बजे की समय सीमा समाप्त होने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय की टीम विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों पर जाकर उसका औचक निरीक्षण करेगी। और निरीक्षण के दौरान होर्डिंग और बैनर की तस्वीरें लेकर अनुपालन की जांच की जाएगी। इसके बाद निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन सीधे MCI को भेजा जाएगा। आदेश का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों के प्रबंधकों और संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

Share This Article