तीन दिन पहले बनी सड़क तीन दिन में ही उखड़ी! NH-33 पर निर्माण की गुणवत्ता की खुली पोल

NH-33 पर नई सड़क तीन दिनों में ही उखड़ने लगी। निर्माण गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए। अब सड़क निर्माण सामग्री की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हुई।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: NH-33 पर हाल ही में बनाई गई सड़क महज तीन दिनों के भीतर ही उखड़ने लगी। सड़क की परत जगह-जगह टूटकर बिखर गई है और निर्माण सामग्री हाथों से निकलती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति को देखकर लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आखिर इतनी जल्दी सड़क की परत कैसे उखड़ने लगी? निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री और उसकी गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए।

सड़क की मौजूदा स्थिति ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्य की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगा? क्या जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।