Jamshedpur News: झाड़ग्राम के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत; तीन घायल

News Aroma Desk
2 Min Read
Jamshedpur News: झाड़ग्राम के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत; तीन घायल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News: कोलकाता से जमशेदपुर लौट रहे चार लोगों की कार झाड़ग्राम के पास देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में मनीष अग्रवाल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रात करीब 2 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 2 बजे की है। कार में कुल चार लोग सवार थे। सभी कोलकाता में अपना काम निपटाकर जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान झाड़ग्राम के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मनीष अग्रवाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

एक की हालत गंभीर, दो अन्य को भी चोटें

दुर्घटना में बासु कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, बीरू सोनकर के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें अन्य चोटें भी आई हैं। कार में सवार चौथे व्यक्ति सचिन को हल्की चोट लगी है।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की वजह को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Share This Article