जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के जुम्मन मोड़ के पास शुक्रवार को दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक युवक को सीधे धनबाद भेजा गया, जबकि दूसरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भी धनबाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के डहुवाटांड़ गांव निवासी राजू यादव का 20 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहारडीह गांव में अपनी बहन के घर गया था। शुक्रवार को वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान जुम्मन मोड़ के पास उसकी बाइक दूसरे बाइक सवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ देर अफरा-तफरी रही।



