Ranchi News: रांची में ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरुरी खबर है। राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक जवाहर विद्या मंदिर (JVM), श्यामली में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर गई है। CBSE, ICSE, JAC सहित किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साल 2027 में 10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। स्कूल ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।

11वीं में एडिमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी तय की गई। वहीं, रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी। फॉर्म करने के लिए 2,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।

तीनों संकायों के लिए निर्धारित हैं अलग-अलग अंक
स्कूल ने विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय में नामांकन के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक तय किए हैं।
- – विज्ञान (Science): गणित और विज्ञान में कुल 200 में कम से कम 164 अंक या पांच विषयों में कुल 500 में 410 अंक होने चाहिए हैं।
- – वाणिज्य (Commerce): गणित और सामाजिक विज्ञान में 200 में 150 अंक या पांच विषयों में कुल 375 अंक जरुर चाहिए।
- – मानविकी (Humanities): अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान में 200 में 150 अंक या पांच विषयों में कुल 375 अंक प्राप्त हुए हो।
मेरिट के आधार पर सीधे नामांकन का मौका
JVM श्यामली में निर्धारित मेरिट अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सीधे नामांकन का मौका भी मिल सकता है। विज्ञान संकाय के लिए गणित और विज्ञान में 200 में 180 या पांच विषयों में 500 में 450 अंक तय किए गए हैं। वहीं, वाणिज्य और मानविकी संकाय में सीधे नामांकन के लिए 200 में 170 या पांच विषयों में 500 में 425 अंक होने चाहिए हैं।


