तेज हेडलाइट से बिगड़ा बाइक का संतुलन, दो युवकों की मौत

गुमला के चैनपुर में डडगांव मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे से गांव में शोक।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : चैनपुर मुख्यालय के डडगांव मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साथी घायल हो गया। तीनों डोमिनार बाइक से रातू गम्हरिया गांव में धान मिसने गए थे। बारिश के कारण लौटने में देर हुई। लौटते समय सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट चालक की आंखों पर पड़ी। इससे उसका संतुलन बिगड़ा और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में पुनीत एक्का और विकास एक्का की मौत हो गई। कुलदीप टोप्पो घायल हुआ।

पुनीत, स्वर्गीय कमला एक्का के पुत्र, और विकास, स्वर्गीय वाल्टर एक्का के पुत्र थे। दोनों रायडीह प्रखंड के तुरमुंगा दुमरटोली (मझटोली) गांव के निवासी थे। घायल कुलदीप, सुनील टोप्पो का पुत्र है। उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने तीनों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. प्रभात ने पुनीत और विकास को मृत घोषित किया। प्राथमिक उपचार के बाद कुलदीप को गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।