डेरोवा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, चाईबासा का था निवासी

चाईबासा के उमेश गोप की डेरोवा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। चक्रधरपुर-राउरकेला मेमो ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा हुआ।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरोवा स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चाईबासा के कल्याणपुर निवासी 36 वर्षीय उमेश गोप के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेल जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, यह घटना चक्रधरपुर-राउरकेला मेमो ट्रेन में हुई। बताया जा रहा है कि युवक डेरोवा स्टेशन के पास ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के एसआई इंद्रजीत कुमार और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।