Dhanbad News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन संग धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की पुत्री साक्षी के शुभ विवाह समारोह में शिरकत करने धनबाद पहुंचे। इस दौरान दोनों ने नवदंपती को शुभ-आशीष दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “ईश्वर से नवदंपती के सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करता हूं।” और पूरे परिवार को इस मांगलिक अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।






