राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द ; आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई और ईडी जांच के आदेश को रद्द कर याचिका नए सिरे से विचार के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को बुधवार को रद्द कर दिया, जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया गया था।

भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य विग्नेश शिशिर की याचिका को नए सिरे से विचार के लिए हाईकोर्ट के पास वापस भेज दिया। हाईकोर्ट इस बात पर भी विचार करेगा कि याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं।

इससे पहले शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता के खिलाफ आय ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों से जुड़े मामले में आगे की कार्यवाही नहीं करने को कहा था। उसने सीबीआई और ईडी से भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं करने को कहा था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।