झारखंड में फिल्म निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, आशुतोष गोवारिकर से हुई चर्चा; जल्द रिलीज होगी ‘परमवीर’

झारखंड को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी तेज, आशुतोष गोवारिकर ने दिखाई रुचि। शहीद अलबर्ट एक्का के जीवन पर आधारित फिल्म परमवीर जल्द होगी रिलीज।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:झारखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिये हैं. इसी क्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आइपीआरडी) के प्रतिनिधियों ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और निर्माता आशुतोष गोवारिकर से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड फिल्म नीति व झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की भूमिका और राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के उपायों पर चर्चा हुई. साथ ही झारखंड की खूबसूरत लोकेशन और पर्यटन स्थलों को फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. वहीं, हैदराबाद के फिल्ममेकर, लेखक और निर्देशक राज ने भी झारखंड की फिल्म नीति में रुचि दिखायी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं. यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और खूबसूरत पर्यटन स्थलों को फिल्मों के जरिये दुनिया के सामने लाया जा सकता है. उन्होंने राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने और झारखंड में पर्यटन और फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की इच्छा जतायी
फिल्म ‘परमवीर’ जल्द होगी रिलीज टैक्स में छूट देने का किया आग्रह
झारखंड के वीर सपूत और परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का के जीवन पर आधारित फिल्म ‘परमवीर’ भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के निर्माता सागर गौड़ा ने बताया कि झारखंड में फिल्म की शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला. खासकर गुमला जिले के जारी गांव के लोगों ने शूटिंग में महत्वपूर्ण योगदान दिया, निर्माता सागर गौड़ा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फिल्म को टैक्स में छूट देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि इससे शहीद अलबर्ट एक्का की वीरता, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की कहानी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगी. उन्होंने झारखडवासियों से अपील की कि फिल्म रिलीज होने पर सिनेमाघरों में इसे देखें और सहयोग दे.

Also read:झारखंड में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 41 छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

Share This Article