महिला और नाबा-लिग बच्ची से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए

कतरास के छाताबाद में घर में घुसकर महिला और नाबालिग बच्ची से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कतरास : थाना क्षेत्र के छाताबाद पांच नंबर स्थित हरिजन बस्ती में घर में घुसकर महिला और नाबा-लिग बच्ची के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कतरास पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया।

इस संबंध में यमुना दास ने 25 नवंबर को कतरास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि संजय दास और जठला रविदास ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी और नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की नीयत से हमला करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल दोनों का इलाज निचितपुर अस्पताल में चल रहा है।

लिखित शिकायत के आधार पर कतरास थाना में कांड संख्या 305/26, दिनांक 25 नवंबर 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले के दोनों नामजद आरोपियों संजय दास (36) और जठला रविदास (52), दोनों निवासी रविदास बस्ती, छाताबाद पांच नंबर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया।

Also read:नारायण प्राइवेट आईटीआई में गरिमामय माहौल में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Share This Article