नई दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोकसभा की सीटों की संख्या 50% बढ़ाने का प्रस्ताव है। सीटों की संख्या पर यह सीमा वर्ष 2051 तक लागू रहेगी। इस विधेयक को अगले हफ्ते शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। इधर, परिसीमन संशोधन विधेयक को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित परिसीमन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘सबसे बड़ी भूल’’ साबित होगी और दावा किया कि इस कवायद का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों को प्रभावित करना है।



