Latehar News: बिहार के ईंट भट्ठे में झारखंड के 6 मजदूर को बनाया गया बंधक, जानिए पूरा मामला

News Aroma Desk
2 Min Read
Latehar News: बिहार के ईंट भट्ठे में झारखंड के 6 मजदूर को बनाया गया बंधक, जानिए पूरा मामला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar News: झारखंड के लातेहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, लातेहार के 6 मजदूरों को बिहार के वैशाली के ईंट भट्ठे में बंधक बना कर रखा गया है। उनके साथ मारपीट भी की गई है। मजदूरों के परिजनों ने लातेहार के डीसी संदीप कुमार से लिखित आवेदन देकर उन्हें सुरक्षित मुक्त कराने की मांग की है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक को तुरंत जांच का निर्देश दिया है।

मजदूरों को ईंट भट्ठे पर प्रताड़ित करने का आरोप

दरअसल, चंदवा थाना क्षेत्र के रुद्र बरवाटोली गांव के छह लोग बिहार के वैशाली के बसली स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने गए थे। लेकिन, भट्ठा के मालिक ने उन्हें घर वापस नहीं आने दिया। उनसे मारपीट की और उनका मोबाइल भी छीन लिया। जिससे वह अपने परिजनों से बातचीत भी नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों मालिक पर आरोप लगाया है कि, उनको खाना पीना भी नहीं दिया जा रहा है। किसी तरह चोरी-छिपे मजदूरों ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने लिखित शिकायत देकर जिला प्रशासन से मदद मांगी।

Read more- Jharkhand News: क्या बंद हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना? MMDR कानून से हर साल 13 हजार करोड़ का नुकसान

डीसी ने दिए जांच के आदेश

इस संबंध में उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने के बाद श्रम अधीक्षक को जांच और जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर वैशाली के जिलाधिकारी से संपर्क कर मजदूरों को मुक्त कराने के जरुरी कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article