झारखंड में यहां लव, सेक्स और धोखे का सामने आया अनोखा मामला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला का यौन शोषण करने का अनोखा मामला सामने आया है।

इस संबंध में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव निवासी शंभू राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

क्या है मामला

पीड़िता ने बताया कि शंभू राय के साथ उसकी फोन पर बातचीत होती थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम हो गया।

अक्टूबर 2019 में दोनों टावर चौक के पास मिले और साथ खाना खाने के बाद अपने.अपने घर चले गए।

शंभू राय ने इस बीच शादी का प्रस्ताव दिया। कहा कि वह उसके साथ चले वह अपने माता.पिता से बातचीत करके उससे शादी कर लेगा।

फिर दोनों एक साथ निकले। साथ में एक और व्यक्ति भी था जो कि रास्ते में गाड़ी से उतर गया।

उसने माता-पिता के बारे में पूछने पर कहा कि उनका कोई काम नहीं है।

सुबह उसने उसे घर जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा दिया और कहा कि जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे।

इसके बाद भी देवघर के बलियाचौकी के पास बुलाकर शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

बाद में पता चला कि शंभू राय उसे झांसा दे रहा है और हकीकत में वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है।

यह जानकर उसने शंभू राय पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन शंभू ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने मामला दर्ज कराया।

Share This Article