पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मनाएंगे सोहराय पर्व, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोहराय पर्व मनाने के लिए गुरुवार को अपने पैतृक गांव निमरा पहुंचेंगे।

जिले की गोला प्रखंड अंतर्गत स्थित इस गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किया गए हैं।

सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी प्रभात कुमार ने खुद ही संभाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पूरा परिवार पहले ही नेमरा गांव पहुंच चुका है।

दोपहर 12:45 में मुख्यमंत्री रांची से नेमरा गांव के लिए रवाना होंगे। गांव में वे अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ 2 दिन बिताएंगे।

सोहराय पर्व में हिस्सा लेने के बाद शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित झालसा के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पूरी रात नेमरा में बिताएंगे। 27 नवंबर को अपने बड़े दादा सोबरन सोरेन के शहादत दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Share This Article